प्रधान के घर शादी में साथ चलने से पत्नी ने किया इंकार तो - India Nows 24
GpOpGpzpTpG7TSG6GpClTUO6GA==

प्रधान के घर शादी में साथ चलने से पत्नी ने किया इंकार तो

 कुल्हाड़ी से काट डाला; पहुंचा थाने और रचा ये ढोंग


उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी में जाने को लेकर कहासुनी में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा। उसने घटना की जानकारी दी। घटना को हादसा बताया। मगर, पुलिस और मायके पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हैं। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।घटना इरादतनगर थाना क्षेत्र के थपैंड़ा गांव की है। गांव निवासी धर्म सिंह कुशवाह की शादी 11 साल पहले रामबाग क्षेत्र की रहने वाली पिंकी (30) से हुई थी। धर्म सिंह ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। रविवार को प्रधान की बेटी की शादी थी। इसमें धर्म सिंह के परिवार को भी जाना था। उसके माता-पिता और चार बच्चे शादी में चले गए थे। 

एसीपी सैंया देवेश कुमार ने बताया कि धर्म सिंह पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता था। मगर, वह गांव से जा रहे ट्रैक्टर में जाने की जिद कर रही थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि धर्म सिंह ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिंकी के सिर में प्रहार कर दिया। इससे वह जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी। 

घटना के बाद धर्म सिंह ने एंबुलेंस को फोन किया। मगर, एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। परिजन पिंकी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी पति पुलिस के पास पहुंच गया। घटना की जानकारी दी।  

बोला, विवाद के दौरान गिर गई पत्नी

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी ने झगड़े के संबंध में जानकारी दी। बताया कि शादी में साथ जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी को धक्का लग गया। पत्नी गिर गई। वहां पर कुल्हाड़ी रखी हुई थी। वह उसके सिर में लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस आरोपी की बात को सच नहीं मान रही है। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद की है। उधर, मायका पक्ष के लोगों ने भी हत्या का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही थी।

Comments0

गोरखपुर : लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लूट की 01 मोबाईल व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद   गोरखपुर : विंध्याचल दर्शन कर आते समय सड़क हादसे में गोरखपुर के कारोबारी की मौत   गोरखपुर से दिल्ली जा रही एसी स्लीपर बस रास्ते में हुई दुर्घटना ग्रस्त, चार यात्रियों की मौत   मेरठ : राशन डीलर कर रहे हैं कालाबाजारी खाद्यान्न की माफियाओं को   गुरुग्राम-दूसरे दिन भी जारी रहा बिजली कर्मियों का धरना   आजमगढ़ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित होते ही श्री बाबा युगल वीर इंटर कॉलेज के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी   हनुमान जयंती पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया दर्शन गोरखपुर मंदिर में सीएम योगी ने हनुमान जयंती के अवसर पर प्रभु हनुमान जी   यूपी: तीसरे चरण की 10 सीटों पर 100 प्रत्याशी मैदान में यूपी के तीसरे चरण की दस सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन वापस लेने की आज अंतिम तारीख थी। अंतिम दिन चार प्रत्याशियों के नाम वापस लिए।   आधी रात ससुराल पहुंचकर पत्नी को मारी गोली कानपुर जिले में एक पति ने ससुराल में जाकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला आशा कार्यकर्ता थी   सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा शादी से लौट रही कार पेड़ से टकराई   कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपने ऊपर हुए हमले पर कहा   मरे पिता बेटी की शादी में शामिल हुए एक पक्षी के रूप में ,    सो रहे युवक ने नही खोला दरवाजा तो घर वालो ने तोड़ दी खिड़की    पाटन युवक की दुर्घटना में मौत   प्रधान के घर शादी में साथ चलने से पत्नी ने किया इंकार तो  

Type above and press Enter to search.